भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ शहर के पूरब पोखरा के सोनहन बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में 31 जुलाई को अमन श्रीवास्तव हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। गिरफ्तार मृतक का दोस्त सोनहन थाना क्षेत्र के यद्दूपुर गांव के अमरेंद्र सिंह का पुत्र अतुल पटेल बताया जाता है। जो वर्तमान में भभुआ शहर के वार्ड 23 में रहता है। जिसे पुलिस ने भभुआ शहर के हवाई अड्डा के पास से गिरफ्तार कर किया है।
दूसरा दोस्त अभी भी है फरार
उसके निशानदेही पर 1 पिस्टल, 2 कारतूस और मैगजीन बरामद हुआ है। वही दूसरे दोस्त विवेक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जो सासाराम का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में भभुआ शिशुपाल कटरा के पीछे रहता है।इसकी जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेसवार्ता कर दी।
घटनास्थल से हथियार बरामद
एसपी ने बताया कि 31 जुलाई को भभुआ बस स्टैंड के पास रेस्टोरेंट में अमन श्रीवास्तव नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसका 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके निशानदेही पर घटनस्थल से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस,मैगजीन भी बरामद कर लिया गया है।
खेल खेल में ट्रिगर दबा
आरोपी मृतक का दोस्त ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मैं,अमन और विवेक तीनों दोस्त है। जो उस दिन रेस्टोरेंट में बैठे थे। हमारे में एक पिस्टल लोड था।पिस्टल का ट्रिगर खेल खेल में दब गया और गोली चल गई। जिसमें अमन की मौत हो गई। रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर खून के निशान मिले थे। जिसको लेकर पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक राजू जायसवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जांच टीम को सम्मानित किया जाएगा
हालांकि एसपी ने यह भी बताया कि जिस प्रकार से मृतक के सिर में गोली लगी है वह खेल खेल में नहीं लगी है। मामला कुछ और है। पुलिस गिरफ्तार रेस्टोरेंट संचालक से भी अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और आगे भी खुलासे हो सकते हैं। 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का उद्भेदन कर सराहनीय कार्य को लेकर भभुआ डीएसपी व थानाध्यक्ष को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अफवाह फैलने से रोकने के लिए बंद हुई थी इंटरनेट सेवा
दरअसल, भभुआ शहर में 29 जुलाई को ताजिया जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों की वजह से दो पक्षों में विवाद और पथराव हो गया था। जिसको लेकर चारों तरफ पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। शांति व्यवस्था और अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा को रविवार की सुबह में 10 बजे के बाद बंद कर दिया गया।
रेस्टोरेंट में हुई थी हत्या
इस दौरान सोमवार को दिनदहाड़े भभुआ पूरब पोखरा के सोनहन बस स्टैंड के पास एक रेस्टोरेंट में दोस्तों के फोन पर गए अमन श्रीवास्तव की गोली मार दी गई। जिसकी वाराणसी जाने के दौरान मौत हो गई थी। इसी बीच अफवाह फैलने लगा कि 2 पक्षों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
डीएम, एसपी ने जारी किया था वीडियो
हालांकि इस दौरान इंटरनेट सेवा बंद रहने की वजह से अफवाह ज्यादा नहीं फैल सका। उसी दिन डीएम और एसपी द्वारा वीडियो जारी अपील किया गया था कि युवक की हत्या आपसी रंजिश में हुई है। पुराने घटना से कोई तालुक नहीं है।
