भभुआ कैमूर। कैमूर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक सगे बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी पुत्र गिरफ्तार कर मंगलवार को भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा है। मामला चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव की है।
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लाठी बरामद कर उसे जब्त किया था। साथ ही, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई ठोस साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर संदेह मृतक के छोटे पुत्र नन्हकू बिंद पर गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी पुत्र ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए अक्सर अपने पिता से पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लाठी से पिता के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने यह भी भभुआ के टॉप 10 अपराधियों में अब तक 9 को जेल भेजा गया है। जिसमें एक अभी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।




