भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत गोबरछ गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गोबरछ गांव निवासी कामेंद्र साह की 24 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू दो माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग भभुआ सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बयान एक-दूसरे से अलग नजर आए।
ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि सोमवार को खुशबू भभुआ इलाज के लिए दवा लेने गई थी। लौटने के बाद उसने इंजेक्शन लगवाने की बात कही, जिस पर पास के एक निजी डॉक्टर से दवा और इंजेक्शन दिलवाया गया। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, लेकिन सुबह तक उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि बीमारी अथवा गलत दवा या इंजेक्शन के कारण उसकी जान गई। मृतका का पति फिलहाल रोज़गार के सिलसिले में बाहर गया हुआ बताया जा रहा है।
वहीं मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता शिवनाथ साह, रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर खुशबू को प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
इस मामले को लेकर मायके पक्ष ने भगवानपुर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो




