कैमूर में यूपी के हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा, कट्टा-पिस्टल, कारतूस, वॉकी-टॉकी बरामद, पहाड़ी में ऐसे होती थी हथियार की तस्करी

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर अधौरा पथ के पहाड़ी इलाके 
से यूपी के हथियार तस्कर को भगवानपुर थाने की पुलिस ने दबोचा है। जिसके पास से 1 देशी कट्टा, 2 देशी पिस्टल, 9 कारतूस, 3 वॉकी-टॉकी बरामद किया है। इसकी जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर अधौरा पथ पर वाहन जांच के दौरान भगवानपुर थाने पुलिस को एक संदिग्ध बाइक आते हुए दिखाई दी तो उसे रोका गया। जब उसे पुलिस द्वारा पकड़ने की कोशिश की तो वह व्यक्ति उलझ गया। जिस कारण दूसरा तस्कर बाइक से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। जिसके पास से 1 देसी कट्टा, 2 देसी पिस्टल, 9 कारतूस, 3 वॉकी-टॉकी जब्त किया। 

एक वॉकी-टॉकी चालू था। जिससे कुछ लोग जुड़े हुए थे। गिरफ्तार हथियार तस्कर यूपी का है। जो बिहार के कैमूर के पहाड़ी इलाकों में वॉकी-टॉकी के सहारे हथियार की सप्लाई करता था।
 पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार हथियार तस्कर ने अपना नाम संजय कुमार साहनी यूपी के बलिया बताया। 

यह भी पुलिस को पता चला कि जो हथियार की सप्लाई होती है वह अधौरा के पहाड़ी इलाके में नेटवर्क नहीं होने पर वॉकी-टॉकी का सहारा लेकर करते है। यह भी बताया गया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर आरोपी पश्चिम बंगाल के स्टील कंपनी में काम करता था। जो 2 महीने से नया हथियार सप्लाई के काम में तस्करों से जुड़ कर काम कर रहा था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top