भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के कुदरा शहर के भभुआ मोड़ के पास nh2 पर आरओबी के नीचे सासाराम के स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने लूट के नियत से पैर में 2 गोली मारी है। उनके पास मौजूद ₹70000 नगद और गहने लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल व्यवसाई को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वर्ण व्यवसाई को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल स्वर्ण व्यवसाई के जांघ में एक गोली फंसी है तो दूसरी गोली घुटने से नीचे पैर को छेदेते हुए बाहर निकल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच अपराधियों की खोजबीन में लगी हुई है। घायल व्यवसाई प्रतिदिन सासाराम से कुदरा आता था और यहां से शाम में वापस जाता था। इसी दौरान घात लगाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल व्यवसाय रोहतास जिले के सासाराम शहर का मोतीलाल सेठ का 42 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है।
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा के चिकित्सक डॉ कमलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया गोली लगा हुआ एक व्यक्ति अस्पताल आया हुआ था। एक गोली जंघा में उसका फंसा हुआ था और दूसरा गोली घुटना के नीचे लग कर बाहर निकल गया था। दो जगह गोली के निशान मिले हैं प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए कुदरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया सासाराम के विकास सेठ हैं जिनको सासाराम जाने के दौरान अपराधियों द्वारा पैर में गोली मार दिया गया है। दो गोली लगे हैं कुछ नगद और पुराने गहने लेकर अपराधियों द्वारा भाग जाने की बात बताई जा रही है। पूरे मामले का पुलिस तहकीकात कर रही है। बहुत जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे।
