घटना स्थल पहुंचकर कैमूर डीएम सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा ने पुलिस बल के जवानों के साथ जायजा लिया
कैमूर डीएम और एसपी ने शांति बनाए रखने और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील
भभुआ कैमूर।शनिवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर में मोहर्रम के मौके पर ताज़िया जुलूस निकाला गया। लेकिन इस बीच जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों की वजह विवाद होने पर खूब ईंट पत्थर चले। घटना भभुआ शहर के सीवो चौक,पुराना बाजार, गुरुद्वारा के पास है। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर कैमूर डीएम सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा भारी संख्या के पुलिस बल के जवानों के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
डीएम, एसपी और पुलिस पदाधिकारी,जवानों के पहुंचते ही असमाजिक तत्त्व भाग गए और भीड़ को हटाया। स्थिति को नियंत्रण में कर शांति बनाया गया। तब जाकर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से पहलाम कराया गया।
दो पक्षों में झडप,पत्थरबाजी
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भभुआ शहर के सीवो चौक,पुराना बाजार गुरुद्वारा के पास है। जहां पर मोहर्रम ताज़िया का जुलूस निकल रहा था। इस बीच असमाजिक तत्वों की वजह से दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प हो गया। दोनों पक्षों की ओर से खूब पत्थरबाजी भी हुई। सड़क किनारे रास्ते में खड़े वाहनों को असमाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया। पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगो को हल्की चोटे लगने की भी खबर सामने आई।
भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात
इस बीच जैसे ही माहौल बिगड़ने की सूचना मिली डीएम और एसपी ने भरी संख्या के पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर कमान संभाल लिया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन की तैनाती कर दी गई। डीएम एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की शहरवासियों और जिलेवासियों से अपील की। अफवाह पर ध्यान नहीं दे।
कैमूर जिले के सोशल मीडिया पर ताजिया जुलूस के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के लोग एक धार्मिक स्थल पर वाहनों को तोड़ फोड़ और क्षतिग्रस्त करने के साथ पत्थरबाजी करते हुए देखें जा रहे है। जमकर ईंट पत्थर चले। लेकिन समय रहते ही जिला प्रशासन, डीएम एसपी, भारी संख्या में पुलिस को सब नियंत्रित कर शांति बना दिया।
कैमूर डीएम ने की अपील
कैमूर डीएम सावन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन भभुआ एसडीपीओ और पुलिस जवानों की तत्परता से हैंडल हो गया। तीन मिनट में हमलोग भी पहुंच गए। सब कुछ नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस पदाधिकारी जवान और प्रशासन के लोगों की तैनाती कर दिया गया है।
कैमूर डीएम ने की अपील
कैमूर डीएम सावन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इस बीच असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन भभुआ एसडीपीओ और पुलिस जवानों की तत्परता से हैंडल हो गया। तीन मिनट में हमलोग भी पहुंच गए। सब कुछ नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस पदाधिकारी जवान और प्रशासन के लोगों की तैनाती कर दिया गया है।
ड्रोन से की जा रही निगरानी
ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।वीडियो ग्राफी, तीन चार वीडियो जो मिले है। उससे आस्माजिक तत्व की पहचान की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगा। जिलेवासियों से अपील है कि शांति बनाए रखे और अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सब कुछ कंट्रोल में है।
वीडियो फुटेज से की जा रही है जांच
कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि ताज़िया जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व के लोगो ने माहौल बिगाड़ने का कोशिश किया। लेकिन स्थिति कंट्रोल के पुलिस प्रशासन ने कर लिया है। ड्रोन कैमरे, वीडियो फुटेज के आधार पर जांच किया जा रहा है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहरवासी और जिलेवासी से शांति व्यवस्था बनाने और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।
