कही SDM ज्योति मौर्य की तरह पत्नी भी बेवफा ना हो जाए, बिहार में पति ने छुड़वा दी पत्नी की अधिकारी वाली पढ़ाई

मामला बिहार के बक्सर जिला का है

पत्नी ने थाने में पढ़ाई के लिए लगाई गुहार

PATNA। सोशल मीडिया पर यूपी में एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला पूरे देश में फैल चुका है। उसका असर अब बिहार के बक्सर में भी आ गया है। यहां यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य केस का हवाला देते हुए एक पति ने पत्नी की पढ़ाई छुड़वा कर उसे यूपी के प्रयागराज से बक्सर अपने घर बुला लिया है।

साहब पति को पढ़ाई के लिए राजी कराइए 
 जिसके बाद पत्नी अपनी पढ़ाई के लिए थाने में गुहार लगाई है। पुलिस से पत्नी ने कहा कहा कि साहब मेरे पति ने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी है। क्योंकि वह ज्योति मौर्य वाले मामले से प्रभावित हुए है। मेरे पढ़ाई के लिए पति को राजी कराएं,मैं ज्योति मौर्य की तरह नहीं बनूंगी। 

पति ने पत्नी के अधिकारी बनने पर देखा अपना भविष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बक्सर जिले के चौगाई गांव के पिंटू कुमार सिंह द्वारा अपनी पत्नी खुशबू को के प्रयागराज में बीपीएससी की तैयारी करवा रहे थे। जिसके बाद अब वह यूपी एसडीएम ज्योति मौर्य केस को लेकर भविष्य की चिंता देखते हुए पत्नी को प्रयागराज से पढ़ाई छुड़वा कर घर बुला लिया है। पत्नी को पढ़ाई के लिए खर्चा देने से इंकार कर दिया।

थाने में पढ़ाई की गुहार
 जिसके बाद पत्नी खुशबू बक्सर जिले के मुरार थाने पहुंची। जहां पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. पत्नी ने पुलिस से कहा कि ‘मेरे पति ने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी है। क्योंकि उनका कहना है कही तुम भी पढ़ाई कर अधिकारी बनने के बाद ज्योति मौर्य की तरह वह बेवफा ना हो जाए।

खर्चा देने से इंकार
खुश्बू ने बताया कि वह इलाहाबाद में रह कर अधिकारी बनने के तैयारी करती थी। लेकिन अचानक से पति ने मुझे पढ़ाई के लिए खर्चा देने से इनकार कर दिया है। हर कोई यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य की तरह नहीं हो सकता। अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए पुलिस से न्याय दिलाने के लिए थाने पर आई हूं.’

BPSC की कर रही थी तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के पिंटू कुमार सिंह की वर्ष 2010 में शादी हुई थी। पिंटू अपनी पत्नी को BPSC की तैयारी यूपी के प्रयागराज में करा रहा था। पिछले दिनों से जो यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद और केस ने ऐसा तूल पकड़ा है कि अचानक से क्या सोच कर पिंटू ने अपनी पत्नी खुशबू की पढ़ाई छुड़ववा कर वापस घर बुला लिया है।

एसडीएम ज्योति मौर्य केस है आहत
पति पिंटू सिंह ने बताया कि वह यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य के उनके पति से विवाद और केस से काफी आहत हुए है। अपनी पूरी ताकत के साथ वह पत्नी को पढ़ा रहे थे। लेकिन वह अब पत्नी को पढ़ाने में सक्षम नहीं है। अगर पत्नी को अपनी पढ़ाई करना है तो वह कर सकती है लेकिन वह पैसा नहीं दे सकते है। 

क्या है एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला ?
आपको बता दें कि ज्योति मौर्य यूपी के बरेली के सेमेखेड़ा स्थित शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात है। जबकि उनके पति आलोक मौर्य   प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर तैनात है। इन दोनो के बीच विवाद की मामला सोशल मीडिया पर खबर बनकर खूब वायरल हो रही है। 

पति का पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप
मामला है कि पति आलोक ने अपनी SDM पत्नी ज्योति मौर्य पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ज्योति को पढ़ाने में संघर्ष करते हुए काफी पैसा खर्च किया। जब पत्नी ज्योति का यूपीपीएससी में चयनित होकर अधिकारी बन गई तो उसने पति सहित पूरे परिवार को धोखा दे दिया। पति आलोक ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्योति के पीसीएस अधिकारी मनीष दुबे संग रिश्ते बन गए है।जबकि SDM ज्योति ने पति के इन सभी आरोपों को सिरे खारिज कर दिया है। 

दहेज मांगने का आरोप
पत्नी ज्योति ने भी पति आलोक मौर्य और उनके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगा दिया है। जबकि पति आलोक का आरोप है कि SDM पत्नी ज्योति ने पीसीएस अधिकारी मनीष दुबे संग मिलकर हत्या की साजिश रची जा रही है। ताकि उन्हें परेशानी ना हो। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top