कैमूर में मुखिया ने महिला से किया रेप, आधार कार्ड बनवाने के बहाने घर बुलाया, फिर कमरे में बंद कर किया गंदा काम

पीड़िता बोली - जान से मारने की दी धमकी, 
  ₹500 देकर लड़के से भेजवा दिया

पीड़िता दुर्गावती थाने का काटती रही चक्कर, भभुआ महिला थाने में दर्ज कराई मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी

मामला दुर्गावती क्षेत्र के ढडसरा पंचायत का 

भभुआ कैमूर। कैमूर में कुछ दिनो पहले एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा ताड़ी के नशे में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया। एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला जिले में सामने आया है। इस बार तो मुखिया ने घर बुलाकर बंद कमरे में महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के ढडसरा पंचायत का है। 

महिला ने मुखिया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।घटना बीते शनिवार की बताई जाती है। घटना के बाद न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता दुर्गावती थाने का चक्कर काटती रही। लेकिन कुछ नहीं हुआ तो महिला द्वारा भभुआ महिला थाने पहुंचकर मुखिया के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।  

पीड़ित महिला का कहना है कि मैं आधार कार्ड बनवाने को लेकर दुर्गावती क्षेत्र के ढडसरा  पंचायत के मुखिया प्यारेलाल पासवान के घर गई थी। जहां पर उन्होंने मुझे अपने कमरे में बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दिया। इस दौरान दो घंटे तक कमरे में बंद रखा। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि दुष्कर्म करने के बाद मुखिया के द्वारा मुझे ₹500 रुपए देकर पड़ोस के एक लड़के के मोटरसाइकिल से हाईवे पर लाकर छोड़ दिया गया। 

शनिवार की शाम दुर्गावती थाने पहुंची। जहां पूरी रात व रविवार को पूरा दिन थाने में न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन दुर्गावती थाने से  न्याय नहीं मिला तो लाचार होकर सोमवार की सुबह भभुआ स्थित महिला थाने पहुंची।  जिसके बाद भभुआ महिला थाने में आरोपी ढडसरा पंचायत के मुखिया प्यारेलाल पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

इस संबंध में भभुआ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि एक महिला के द्वारा दुष्कर्म मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है। महिला के आवेदन पर आरोपी मुखिया प्यारेलाल पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top