भभुआ कैमूर पहल तक न्यूज (बंटी जायसवाल)। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। अगर आपको सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ का विशेष कृपा चाहिए तो आप विश्व के प्राचीन मंदिरों में शुमार मां मुंडेश्वरी मंदिर में रुद्राभिषेक करा सकते है।
मां मुंडेश्वरी का यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ गांव के 600 फीट ऊंची पवरा पहाड़ी पर है। जहां मां मुंडेश्वरी धाम में श्रावणी मेला भी चल रहा है। देश के कोने कोने से श्रद्धालु भक्त और कावरिया आ रहे है। यहां पर एक साथ माता मुंडेश्वरी और चतुर्मुखी महामंडलेश्वर महादेव का दर्शन पूजन कर सकते है। अगर आप चाहे तो महादेव का रुद्राभिषेक भी करा सकते है। रुद्राभिषेक कराने के लिए आपको चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए आपको को पहले बुकिंग करानी होगी।
मां मुंडेश्वरी भवानी धार्मिक न्यास परिषद के प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि अगर किसी भक्त को मां मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में स्थित चतुर्मुखी महामंडलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कराना होगा तो उन्हे पहले इन दोनों ही कार्यालय के मोबाईल नंबर 8789169460, 7004712027 पर कॉल कर बुकिंग करा सकते है।
बुकिंग कराने समय अपना नाम पता बताना होगा। अगर पूजा सामग्री के साथ रुद्राभिषेक कराना होगा ₹3500 लगेगा। इसमें कुछ भी श्रद्धालु को नहीं लाना होगा। अगर श्रद्धालु भक्त रुद्राभिषेक कराने में सामग्री देंगे तो उन्हे सिर्फ ₹751 देना होगा।
विशेष पूजा के लिए लगेगा ₹501
मां मुंडेश्वरी मंदिर में सालो भर श्रद्धालुओ का दर्शन पूजन के आना होता है। मंदिर में सामान्य तरीके से भी दर्शन पूजन कर सकते है। साथ ही आपको विशेष पूजा मां मुंडेश्वरी मंदिर में करना है तो वह भी आप कर सकते है। इसकी सुविधा भी शुरू हो गई है। जिसके लिए आपको कार्यालय के मोबाईल नंबर 8789169460,7004712027 पर कॉल कर विशेष पूजा का बुकिंग करा सकते है। विशेष पूजा के लिए आपको ₹501 का चार्ज लगेगा।
₹11000 में मां मुंडेश्वरी का श्रृंगार
अगर आप मां मुंडेश्वरी के भक्त है और मां का श्रृंगार आरती पूजन करना चाहते है तो वह भी अब मां मुंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालु भक्तो के लिए शुरू हो गया। इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। जिसके बाद आप माता का श्रृंगार करा सकते है। जिसके लिए ₹11000 रूपये लगेगा।
