Breaking News : कैमूर में आकाशीय बिजली से महिला और भैंस की मौत, सिवाना से दूध लेकर घर जा रही थी महिला


भैंस सिवाना में घास चर रही थी 

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के मड़ैचा गांव में शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और एक भैंस की मौत हो गई है। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना घटना लोगों ने करमचट थाने के पुलिस को दी। 

रामपुर प्रखंड उप प्रमुख और मड़ैचा गांव निवासी सुनील यादव ने बताया कि मृतक महिला मड़ैचा गांव के शिवकुमार यादव की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी बताई जाती है। जो सिवाना में भैंस चराने के बाद बेटे द्वारा भैंस का दूध निकालने के बाद वह भैंस का दूध लेकर बारिश में ही अपने घर जा रही थी। घर से 100 मीटर पहले से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से  मौके पर ही मौत हो गई है।

 जबकि मड़ैचा गांव के ही सिवाना में रामजतन राम की भैंस पर घास चरने के दौरान आकाशीय बिजली से गिर गया। जिसमें भैंस की भी मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर मृतक महिला और भैंस को देखने के लिए लोगों की काफी  जुटी हुई है।

 घटना की सूचना पर करमचट थाने की पुलिस दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक महिला के दो बेटे है। जिसमें बड़ा बेटा हरिगोविंद यादव और छोटा बेटा उमेश यादव बताया जाता है। 
उप प्रमुख सुनील यादव ने आपदा विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग की है।

करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा रहे है। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जाएगा।खबर लिखे जाने तक  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

करौंदा गांव में वज्रपात से घर का इलेक्ट्रिक समान जला
 रामपुर। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में भी वज्रापात गिरा। हालांकि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। लेकिन करौंदा गांव के नारायण पटेल और मंत्री पटेल के घर का टीवी,पंखा, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रिक समान जलकर कर खराब हो गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top