मौके से फर्जी बिजली विभाग के दोनो एसडीओ जेई हुए फरार
भभुआ कैमूर।कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बिजरा गांव में रविवार की दोपहर में बिजली विभाग के नाम पर फर्जी एसडीओ, जेई लेबर के साथ ट्रांसफॉर्मर का क्वायल निकालने वाले लेबर चोर ग्रामीणों ने शक पर पकड़ लिया। लेकिन फर्जी एसडीओ जेई मौके से फरार हो गए।
भभुआ का आरोपी चोर
आरोपी लेबर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे सोमवार को पुलिस ने रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी चोर भभुआ वार्ड नंबर 25 पूरब पोखरा का हरिहर साह का पुत्र चिंटू कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू साह बताया जाता है।
ठीक ट्रांसफार्मर की चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक, बिजरा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर में लगभग 12 बजे बिजली विभाग के नाम पर फर्जी एसडीओ जेई लेबर बिजरा गांव में ट्रांसफार्मर का सामान खोलने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों द्वारा पूछा गया तो अपने को बिजली विभाग का एसडीओ जेई बताया गया। जब ग्रामीणों को ट्रांसफॉर्मर के ठीक रहने के बाद भी क्वायल निकालने का शक हुआ तो फर्जी एसडीओ जेई मौके से फरार हो गए।
गश्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार
लेकिन लेबर द्वारा ट्रांसफार्मर का क्वायल निकालने के बाद ग्रामीणों ने पकड़ा लिया।जिसके बाद ग्रामीणों ने करमचट थाने की पुलिस को सूचना दी और गश्ती के दौरान थाने की पुलिस ने मौके से पहुंचकर आरोपी चोर को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे थाने लाया गया। उसके साथ ही चोरी किए गए ट्रांसफॉर्मर के क्वायल को भी बरामद करते हुए थाना लाया गया। पुलिस ने कड़ाई से आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए ही चोरी कर रहा था।
बोले थानाध्यक्ष
करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह बताया कि बीजरा गांव में ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करते हुए पकड़ा गया है और चोरी का क्वायल थाना लाया गया। आरोपी चोर को सोमवार को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बोले जेई
इस संबंध में रामपुर बिजली विभाग के जेई परमेश्वर कुमार ने बताया कि मुझे भी ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली थी। लेकिन जो ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी कर रहे थे।वो फर्जी थे। बिजली विभाग के पदाधिकारी या कर्मी ऐसा काम नहीं करते है। ऐसा किसी के द्वारा किया जाता है बिजली विभाग को सूचना दे या थाने को ग्रामीणों को सूचना देना चाहिए।
