भभुआ में साइबर थाना का SP ने किया उद्घाटन, कहा अब साइबर अपराध पर लगेगी रोक, 1930 नंबर पर साइबर शिकायत करें

 

साइबर अपराधियों की नहीं रहेगी खैर 

भभुआ साईबर थाना के पहले थानाध्यक्ष बने डीएसपी शिव शंकर कुमार

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या ईमेल आईडी CCpskaimur-bih@nic. in पर  कर सकते है शिकायत

भभुआ कैमूर। कैमूर जिला में साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा भभुआ थाना परिसर में साइबर थाना का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। इस साइबर थाना का प्रथम थानाध्यक्ष वर्तमान भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार को बनाए गए है।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए गृह विभाग आरक्षी विभाग बिहार द्वारा 2-6-2023 के आलोक में  बिहार के प्रत्येक जिला(रेल सहित)में साइबर पुलिस थाना का स्थापित किया गया है। इन थानाओं में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है। 

उन्होंने बताया कि डीएसपी शिवशंकर कुमार को साइबर थाना का थानाध्यक्ष इसलिए बनाया गया है क्योंकि उन्होंने साइंस बैकग्राउंड के साथ-साथ सीए एंड एमसीओएम का शैक्षणिक योग्यता रखते हैं तथा कंप्यूटर फ्रेंडली वातावरण में कार्य करने का लंबा अनुभव है या पूर्व में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरू एवं कोल इंडिया लिमिटेड रांची में वित्त प्रबंधक के रूप में अपनी सेवा दे चुके है। 

एसपी ने अपील करते हुए कहा कि साइबर थाना के खुलने से जिले में साइबर अपराध से जुड़े मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। जिससे आम जन इससे संबंधित शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं ईमेल आईडी CCpskaimur-bih@nic. in पर कर सकते हैं।

एसपी ने बताया कि देशभर में साइबर अपराधों में वृद्धि हो रही है और नई नई चुनौतियां मिलती है। जिससे त्वरित निपटने एवं साइबर अपराध को रोकथाम के लिए साइबर थाना का उद्घाटन किया गया है। वही मौके पर जिले के सभी थाना अध्यक्ष सहित गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top