रामपुर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव के मां काली मंदिर के पास रविवार के देर रात्रि गश्ती के थाने की पुलिस द्वारा चोरी के बाइक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया। सोमवार को मेडिकल जांच कराने के बाद तीन आरोपी चोर को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोर भगवानपुर थाना क्षेत्र टेकरा गांव के दिवाकर तिवारी, विवेक तिवारी और रितेश तिवारी बताया जाता है।
रविवार की देर रात के गश्ती पुलिस द्वारा सबार भभुआ पथ के सबार मां काली स्थान के पास वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे थे।जिन्हे रोक कर पुलिस द्वारा कागजात मांगा गया तो कुछ भी नहीं दिखा पाए। उनके बाइक में लाइट बत्ती नहीं था। जिसके बाद तीनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर थाना लाया था। ग्लैमर बाइक को जब्त कर थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया कि करमचट डैम से घूमकर आ रहे है। लेकिन दो बजे रात में आने का कारण भी नहीं बताया। इसके साथ भी कोई साक्ष्य नहीं दिया गया कि बाइक कहा की और किसकी है। जिससे प्रति होता है कि चोरी की बाइक है। बाइक चोरी के आरोप में तीनों को जेल भेज दिया गया है। बाइक के बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।
