कैमूर : पहाड़ी के 2500 फीट नीचे के गांव के दुर्गम जंगलों में पुलिस बड़ीे कार्रवाई, 72 लीटर महुआ शराब, तीन शराब भट्ठी धवस्त,6000 लीटर सड़ा गला जावा महुआ विनष्ट

अधौरा कैमूर। कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड के लोहरा थाने की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी के नीचे 2500 फीट नीचे के कदहर खुर्द गांव के जंगलों में दुर्गावती नदी किनारे शराब बनाने वाले के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने 72 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद, 3 शराब बनाने वाली भट्ठी को भी ध्वस्त किया। इसके साथ ही लगभग 5954 लीटर सड़ा गला जावा महुआ को दुर्गावती नदी के किनारे विनष्ट किया गया। 
पुलिस ने शराब बनाने के उपयोग किए जाने  वाला एक तीन फीट मोटा पाइप,साढ़े चार फीट एक पतला पाइप को बरामद किया। पुलिस के पहुंचने की जानकारी होते हुए दो शराब धंधेबाज फरार हो गया। जिनके खिलाफ लोहरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। यह जानकारी लोहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दी। 
 उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगलों के शराब बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मेरे नेतृत्व में टीम गठित कर रविवार को थाना क्षेत्र दुर्गम घने जंगल से होते हुए लगभग 2500 फीट नीचे पहाड़ी से उतर कर पहली बार हमारी पुलिस टीम कदहर खुर्द गांव में दुर्गावती नदी के किनारे शराब बनाने वाली धंधेबाजों को पकड़ने के लिए छापेमारी के लिए गई थी। 
लेकिन इस बीच पुलिस के पहुंचने के शक होते दो धंधेबाज फरार हो गए। यह छापेमारी पहली बार कदहर खुर्द गांव के घने जंगलों के दुर्गावती नदी के किनारे किया गया। जहां पर बड़े पैमाने पर देशी महुआ शराब बनाया जा रहा था। धंधेबाज तो जंगल के झाड़ियों से भाग गए। लेकिन पुलिस जहां पहुंची तो देखा गया टीम शराब भट्ठी है। जिन्हे ध्वस्त किया गया। 
शराब बनाने में उपयोग किया जाना वाला एक 3 फीट मोटा पाइप,4.5 फीट एक पतला पाइप को बरामद किया गया। जबकि 72 लीटर देशी महुआ शराब को गैलन में था उसे बरामद किया गया। साथ ही शराब बनाने के पास सड़ा गला जावा महुआ का पास डाला गया था। जो अर्द्ध निर्मित शराब बना था। जो लाने योग्य नहीं था। उसे दुर्गावती नदी के किनारे ही गिरा कर विनष्ट कर दिया गया। 
जो शराब धंधेबाज फरार हो गया था उसका चौकीदार से नाम पता कर उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। जो कदहर खुर्द गांव के राम दुलार सिंह और महेंद्र सिंह बताए जाते है। पुलिस की इस कार्रवाई शराब बेचने वाले और बनाने वाले धंधेबाज में हड़कंप मचा हुआ है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top