मोहनियां कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया आरा पथ के पर पटना मोड़ के समीप ओवर ब्रिज पर सोमवार की शाम बाइक सवार डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के समहुता गांव का तौहीद साह के रूप में की गई है।
घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही।
मिली जानकारी के अनुसार,मृतक गांव समहुता से अपने ससुराल फखराबाद बाइक से जा रहा था। इसी बीच पटना मोड़ के समीप ओवरब्रिज के पास ही डिवाइडर में बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने युवक की बाइक को थाने भेज दिया और शव को कब्जे में लेकर परिजनो को सूचना देने बाद परिजन पहुंचे तो कागजी प्रक्रिया पूरी पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
