भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव में गुरुवार की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़े किए गए 4 बाइक में से एक बाइक की चोरी कर ली गई। चोरी हुई बाइक सबार गांव के मल्लाह टोली में बिलेंदर चौधरी के द्वार पर खड़ा थी।
बिलेंदर चौधरी ने बताया कि रोहतास के चेनारी के उनके भतीजे राजू चौधरी का बाइक की चोरी चोरों ने किया है। द्वार के बाहर से बाइक चोरी हुई है। जहां पर चार बाइक खड़ी थी। जिसमें एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की चोरी हुई है। बाकी तीन बाइक वैसे ही खड़ी है।
बाइक चोरी होने की जानकारी शुक्रवार की अहले सुबह में हुई। गांव के लोगों को बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद कई तरह की चर्चा होने लगी। जिसमें लोगों का कहते हुए सुना गया कि पहले तो चोरों द्वारा समरसेबल, मोटर, पाइप, छड़ की चोरी की जाती थी। लेकिन अब बाइक भी चोरी होने लगी है।लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। इन सभी चोरी में नशा करने वाले नए-नए युवाओं की करतूत बताई जाती है।
वीरेंद्र चौधरी ने यह भी बताया कि उनके बेटा रॉकी चेनारी से मछली बेचने के बाद बाइक लेकर अपने भाई का लाया था। उनके भतीजे राजू का बाइक था और बाइक से प्रतिदिन चेनारी से मछली बेचने के बाद आता था।गुरुवार की रात्रि 1 से 2 के बीच अज्ञात चोर द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई है। पहली बार हमारे गांव के मल्लाह टोली में बाइक की चोरी हुई है। थाने में आवेदन दिया जाएगा।
जबकि बाइक के मालिक राजू चौधरी ने बताया कि उनके भाई सबार गांव मछली बेचने के बाद ले गया था। गुरुवार की रात्रि मे हीरो सुपर स्प्लेंडर काले हरे रंग की बाइक चोरी हो गई है। थाने में आवेदन देने के लिए गए थे तो पुलिस द्वारा बताया गया कि जिस व्यक्ति के नाम से बाइक होगा।
उसके द्वारा एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। जबकि मैंने सेकंड हैंड बाइक को लिया था। मेरे नाम से बाइक नहीं था। स्टांप लिखा हुआ था। बाइक ऑनर के नाम से आवेदन नहीं दे पाने के कारण आवेदन नहीं दिया जा सका।
इस मामले में थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि सबार में बाइक चोरी मामले में अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
