रामपुर कैमूर ।रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के बसीनी गांव के पोल्ट्री फार्म से बाइक चोरी मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी बसीनी गांव के संतोष कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है।
थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 18 जुलाई को 8:30 बजे रात में पोल्ट्री फार्म के बाहर हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक खड़ा कर पोल्ट्री फार्म के अंदर कुछ काम करने के लिए गए थे। कुछ समय बाद बाहर आए तो देखा कि बाइक की चोरी हो गई है।
इसके बाद बाइक को अपने स्तर से खोजबीन में लग गए। लेकिन एफआईआर नहीं करा पाए थे। 3 दिनों बाद थाने में पहुंचकर बाइक मालिक द्वारा बाइक चोरी का आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि बसीनी गांव के पोल्ट्री फार्म से बाइक चोरी मामले में एफआई mआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल और कार्रवाई में जुटी हुई है।
