घटना अधौरा प्रखंड मुख्यालय के पीछे हनुमान मंदिर का, गाड़ी छूट गया तो रात में हनुमान मंदिर के पास सो गया था वृद्ध
भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड मुख्यालय के पीछे हनुमान मंदिर के पास सोए हुए एक वृद्ध की रात्रि में अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर से मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी गुरुवार को अधौरा थाने की पुलिस को मिलने बाद परिजनों के परिजनो के पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
वृद्धा पेंशन का पैसा निकालने बैंक गए थे
परिजनो के अनुसार, मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के चिकटा गांव निवासी स्वर्गीय रामपति सिंह के 75 वर्षीय पुत्र मेराहू सिंह के रूप में हुई है। जो बुधवार को घर से अधौरा बैंक में वृद्धा पेंशन का पैसा निकालने के लिए गए हुए थे। तभी अधौरा बैंक में पहुंचने के बाद पैसा निकालने में लेट हो गया। तब तक गांव जाने वाली गाड़ी छूट गई।
मंदिर में वृद्ध की हत्या
जिसके बाद वह अधौरा प्रखंड मुख्यालय के उत्तर में हनुमान मंदिर में रात्रि में सो गए। जहां बुधवार की रात्रि में ही अज्ञात अपराधियों द्वारा पत्थर से मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गई।
गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे जानकारी ली।
पुलिस ने परिजनो को जानकारी दिया
परिजनों को सूचना देने के लिए पुलिस उनके गांव पहुंची। जहां पुलिस ने परिजन से जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल पर परिजनो के पहुंचने के बाद की शव की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनो को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने का मांग किया है।
अपराधियो को जल्द गिरफ्तार करें पुलिस
अधौरा जिला परिषद सदस्य डा राजू सिंह ने कहा कि बैंक से वृद्धा पेंशन का पैसा निकालने आए वृद्ध की सोए अवस्था में अपराधियो ने पत्थर से मार कर हत्या कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द से जल्द अपराधियो को गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन करना पड़ेगा।
