कैमूर : 33 किलो गांजा के साथ दो सगी बहनें सहित तीन महिला गिरफ्तार, यूपी में यहां करना था डिलिवरी

तलाशी अभियान के दौरान जीआरपी ने शक के आधार पर पकड़ा

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ रोड जीआरपी पुलिस द्वारा तीन महिलाओ को 33 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जो पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर उतर गई। जिसके बाद उन्हें अपने साथ ट्रॉली बैग में रखे गए गांजा को यूपी के मुगलसराय में डिलीवरी करना था। जिसके एवज में इन महिलाओ को 8 से10 हजार रुपए दिया जाता। इन गिरफ्तार महिलाओं में दो सगी बहनें और एक अन्य महिला शामिल है। पुलिस ने शक के आधार में इन महिलाओं को गिरफ्तार किया और पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।


यूपी और उड़ीसा की रहने वाली है महिलाएं
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यूपी के कौशांबी थाना क्षेत्र के अजूआ सन्डे मंडी गांव के लक्ष्मण प्रसाद का 36 वर्षीय पत्नी किरण देवी,दूसरी महिला उड़ीसा के कटक जिला के कानपुर थाना के बसेढी हॉट गांव के संतोष नायक की 35 वर्षीय पत्नी सीता नायक, और संतोष नायक की 37 वर्षीय पत्नी जील्ली नायक के रूप के हुई है। 


ट्रॉली बैग में था गांजा
इस मामले में भभुआ रोड जीआरपी प्रभारी सुरेंद्र राय ने बताया कि अप लाइन में 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। तभी भभुआ रोड स्टेशन के पोर्टिको में तीन महिलाओं को शक आधार पर पकड़ का पूछताछ किया गया तो संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाई। इन तीनों महिलाओं के पास एक-एक ट्रॉली बैग भी था। जिसकी जांच की गई तो उन ट्रॉली बैग में से गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उन तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 


डिलिवरी पर मिलता 8 से 10 हजार रुपए
जीआरपी द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी महिला किरण देवी ने बताया कि वह खुरदा रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का इलाज करने के लिए गई थी। जहां पर उनकी मुलाकात सीता नायक और जील्ली नायक से हुई थी। दोनों सगी बहने है। जिन्हे गांजा डिलिवरी करने पर एक बार के 8 से 10 हजार रुपया देने और गाड़ी भाड़ा दिलाने का आश्वासन दिया गया था।


यूपी में डिलिवरी करना था गांजा 
जिसके बाद वह तीनों महिलाएं रुपए के लालच में ट्रॉली बैग में गांजा लेकर भभुआ रोड स्टेशन पहुंची थी। फिर यहां से उन्हें यूपी के मुगलसराय के टिहरी मोड़ पहुंच कर एक व्यक्ति को यह गांजा डिलीवरी करना था। इनके पास कुल 33 किलो गांजा बरामद हुआ है। जीआरपी के मुताबिक, इसकी बाजार में अनुमानित मूल्य 3 लाख रुपए बताया जा रहा है। इन तीन गिरफ्तार महिलाओं को आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top