भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां के समीप एनएच दो पर पुलिस ने एक स्कूली वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार स्कूली वैन चालक यूपी के चंदौली जिला के बलुआ थाना क्षेत्र के सढ़ान गांव निवासी रंजीत यादव बताया जाता है।
जो स्कूली वैन का सहारा लेकर यूपी से शराब लेकर बिहार में सप्लाई करने जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने रात्रि में विशेष अभियान के दौरान वाहन जांच में स्कूली वैन को रोक कर जांच किया गया पुलिस देखकर हैरान हो गई। स्कूली वैन में पेटियों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब था। जिसमें 1104 लीटर शराब बरामद हुआ। स्कूली वैन को जब्त करते हुए चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दुर्गावती थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार अपने पुलिस बल के साथ मरहियां एनएच दो पर रात्रि में विशेष अभियान चला रहे थे। इस बीच स्कूली वैन को रोक कर जांच किया तो अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गई।
पुलिस को शक न इसको लेकर चालक द्वारा नया हथकंडा अपनाया गया था की स्कूली वैन में यूपी से शराब लेकर बिहार में ले जाकर सप्लाई कर दिया जायेगा। लेकिन पुलिस तस्कर के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार चालक का मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेजा जाएगा।
