कैमूर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 करोड़ के नकली सिगरेट उपकरण बरामद, 9 गिरफ्तार

कैमूर पुलिस को छापेमारी में मिली बड़ी सफलता, नकली सिगरेट फैक्ट्री को किया सीज 

यूपी का रहने वाला है अवैध सिगरेट फैक्ट्री का सरगना और मालिक, है फरार

 भभुआ कैमूर।कैमूर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की यह कार्रवाई चांद थाना क्षेत्र के बिउरी में हुई है। जहां से पुलिस ने छापेमारी कर 20 करोड़ रूपये के नकली सिगरेट, बनाने वाली उपकरण,समान के साथ 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ नकली सिगरेट फैक्ट्री भी सीज कर दिया है। जहां फैक्ट्री में मशीन से डुप्लीकेट सिगरेट बनाकर मार्केट में ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था। यह जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी।

16 लाख मिला बना हुआ नकली सिगरेट
 कैमूर एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव में अवैध सिगरेट का फैक्ट्री चल रहा है। तभी भभुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया और उस फैक्ट्री में छापेमारी किया गया। जहां छापेमारी के दौरान 12 से 16 लाख बनाए गए सिगरेट और बनाने वाले मशीन एवं उपकरण भी देखने को मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

16 ब्रांड के बनाए जा रहे थे नकली सिगरेट 
 इस नकली सिगरेट की बाजार में कीमत लगभग 20 करोड़ की बताई जा रही है। इसके साथ ही मशीन में काम कर रहे 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस अवैध और नकली फैक्ट्री में 16 अलग-अलग ब्रांड के नकली सिगरेट बनाए जा रहे थे।

यूपी का है फैक्ट्री का मालिक
 नकली सिगरेट को मार्केट में बेचने का काम किया जा रहा था। इस फैक्ट्री के मालिक अभी तक फरार चल रहा है। जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है कि सेलिंग और सरगना कहां कहां तक है। इसको लेकर जांच में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित
उन्होंने बताया कि इस अवैध सिगरेट फैक्ट्री के उद्भेदन में छापामारी के दौरान टीम में भभुआ एसडीपीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे। जिन्हे सम्मानित भी किया जाएगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top