भभुआ कैमूर। बुधवार को कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं और बेलाव थाने की महिला पुलिस द्वारा वैक्सिन कुरियर के बक्सा दिलाने के दौरान नोक झोंक, छीना झपटी हो गई। हालांकि फिर समझाने के बाद बक्सा को दे दिया गया।
दरअसल,अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
क्षेत्र के 10 केन्द्रों पर को टीका करण किया जाना था। इसके लिए जैसे ही सुबह के लगभग 8 बजे वैक्सिन कुरियरों द्वारा केन्द्रों पर वैक्सीन से भरा बक्स ले जाने लगे। इस दौरान हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने बक्से को ले जाने से रोक लगा दिया। काफी प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सिन से भरा बॉक्स नहीं ले जाने दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेलाव थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही महिला दरोगा सरोज कुमारी व अन्य महिला जवान पीएचसी पहुंची। जैसे ही इन महिला दरोगा और जवानों ने वैक्सीन से भरा बक्सा को उठाना चाही। जिसको लेकर महिला सिपाही जवानों व आशा कार्यकर्ताओं के छिना झपटी और नोकझोक शुरू हो गई। इसके बाद महिला जवानों ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाते हुए वैक्सिन से भरा बक्सा को छिन कर वैक्सिन कुरियर को दे दी गई।
इसके बाद केन्द्रों पर वैक्सिन भेजवाया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के थिलोई, मईडाण कला, दमोदरपुर, अमांव, बरली, सवार गढ़, सिसवार सहीत 10 केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया जाना था।
