कैमूर में जाप कार्यकर्ताओ ने 9 मिनट ट्रेन रोका, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मणिपुर हिंसा रोकने व डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की

भभुआ कैमूर। जन अधिकार पार्टी यानी जाप के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे। जहां मणिपुर में हो रही हिंसक घटनाओं व बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर जाप नेता सह भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में जाप संरक्षक पप्पू यादव के आह्वान पर राजव्यापी रेल चक्का जाम किया गया। 

इस दौरान नेताओ और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। मिली जानकारी के अनुसार,रविवार की सुबह लगभग 7:15 बजे सैकड़ों की संख्या में जाप के कार्यकर्ता भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुंचते ही जाप के कार्यकर्ताओ द्वारा केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
 हालांकि इस दौरान काफी संख्या में जीआरपी, आरपीएफ व मोहनिया पुलिस मुस्तैदी के साथ भभुआ रोड स्टेशन पर जुटी रही। इसी दौरान सुबह लगभग 7:25 बजे वाराणसी आसनसोल पैसेंजर ट्रेन भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।
 जाप के कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर आ पहुंचे और जाप नेताओ और कार्यकर्ताओ द्वारा हाथो में बैनर लिए हुए ट्रेन के इंजन पर चढ़कर मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार व बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान लगभग 10 मिनट तक उक्त पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि जाम कर रहे जाप के कार्यकर्ताओं को आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस समेत स्टेशन प्रशासन के अधिकारियों समझा-बुझाकर रेलवे ट्रैक से शांति से हटाया गया।
जाप नेता सह पूर्व भभुआ विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि डोमिसाइल नीति पूरे देश के 38 में से 27 राज्यों में लागू है, लेकिन बिहार में इसे हटा दिया गया। अगर आंध्रा, कर्नाटक और तमिलनाडु के लोग आकर बिहार में शिक्षक बनेंगे तो बिहार के लोगों को क्या पढ़ा पाएंगे।

शिक्षा मंत्री कहते हैं कि बिहार में साइंस और मैथ के शिक्षको का अभाव है। यहां के लोग उतने तेज नहीं होते है।ऐसी स्थिति में हम डोमिसाइल नीति हटा रहे हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को शर्म आनी चाहिए क्योंकि बिहार में ही भगवान बुद्ध ने जन्म लिया, चाणक्य ,चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, गणितज्ञ वशिष्ठ कुमार जैसे विद्वानों को जन्म दिया।
कहा कि वहां की धरती को आप अपमान कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डोमिसाइल नीति में बिहार के अंदर रहे और बिहार के बच्चों को ही रोजगार मिले। बिहार के बच्चे पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी किया हुआ लड़का आज जाकर मुंबई में रिक्शा चलाने को मजबूर है ।

वहीं, दूसरी घटना मणिपुर की है। जहां केंद्र सरकार की दोगली नीति के कारण मणिपुर आज 2 महीने से जल रहा है। मां बहनों को भी नहीं बख्शा जा रहा। प्रतिदिन बलात्कार की घटनाएं हो रही है। इस सवाल को लेकर रेल चक्का जाम किया गया है।
भभुआ रोड आरपीएफ के प्रभारी विक्रम देव सिंह ने बताया कि सभी लोग स्टेशन पर आए थे यहां से हटाया जा रहा है। इनके द्वारा रेलवे बंदी का प्रोग्राम किया गया था। आसनसोल पैसेंजर जो निर्धारित समय में खड़ी थी। उसके बाद ये लोग आकर खड़ा हो गए थे। हम लोगों ने इनको बाहर हटाया है। लगभग 8 से 10 मिनट ट्रेन रुकी थी।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top