कैमूर में प्रखंड प्रमुख के साथ बीडसी पति ने की मारपीट, लाठी डंडे से पीटा, शर्ट भी फाड़ा

भभुआ कैमूर।  कैमूर जिले के दुर्गावती में सावठ पंचायत के बीडीसी पति राकेश यादव के द्वारा प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के मामले में प्रखंड प्रमुख द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। मारपीट के दौरान प्रखंड प्रमुख के हाथों में चोट और उनका शर्ट भी फाड़ दिया गया है। 

घटना को लेकर दुर्गावती थाने पहुंचे घायल प्रखंड प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि हम अपने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक चाय की दुकान पर योजना के विषय में बातचीत कर रहे थे। 

तभी सावठ पंचायत के बीडीसी पति राकेश यादव व उसके साथ अन्य कुछ लोग हाथों में डंडा खंती लिए आए एवं अचानक बिना कुछ कहे हमारे साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद थाने में पहुंच प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है।


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top