भभुआ कैमूर। भभुआ शहर के वार्ड 14 में मंगलवार को घर में बेड पर तकिया के नीचे रखें अवैध लोडेड हथियार का खेल खेल में छोटे भाई ने ट्रिगर दबाने से बड़े भाई को गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा रोहतास जिला के सासाराम थाना क्षेत्र के कबीरगंज निवासी मुन्ना साह का 13 वर्षीय पुत्र राज गुप्ता उर्फ गोलू बताया जाता है। जो भभुआ शहर के वार्ड 14 निवासी नाना मुराहु साह के यहां माता पिता के साथ 4 दिन पूर्व से ही आया हुआ था।
मृतक बच्चे के मामा पंकज कुमार का सोमवार को चाय दुकान का उद्घाटन था। उद्घाटन में सभी लोग अपने नाना मुराहु साह के यहां आए हुए थे। जो घर में रखे अवैध लोडेड हथियार बेड पर तकिए के नीचे रखा हुआ था। तभी राज गुप्ता उर्फ गोलू और उसका छोटा भाई आदित्य गुप्ता उर्फ बिगन कुमार दोनों देखा और उससे खेलने लगे। इस बीच खेल खेल के दौरान छोटा भाई आदित्य गुप्ता उर्फ बीगन से लोडेड हथियार का ट्रिगर दब गया जहां सामने खड़े बड़े भाई राज गुप्ता उर्फ गोलू कुमार को गोली लग गई।
जिसके बाद गोली लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद परिजनों द्वारा गोली से घायल बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां एम्बुलेंस द्वारा ले जाने के दौरान चंदौली बीच रास्ते में ही घायल बच्चे की मौत हो गई है। उसके बाद वापस एंबुलेंस के माध्यम से बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर शव का पंचनामा कराकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद भभुआ वार्ड 14 में भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, एसआई शशि भूषण कुमार एवं पुलिस बल के साथ घर पर छापामारी किया गया। लेकिन मौके से सभी लोग घर से फरार थे।
यहां तक कि जिस लोडेड हथियार से गोली चली थी। वह अभी तक कट्टा पुलिस को बरामद नहीं हुआ।
बोले थानाध्यक्ष
इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि एक बच्चे की गोली लगने से मौत हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
