मुंडेश्वरी धाम दर्शन को जा रहे बक्सर के श्रद्धालुओ की ऑटो में ट्रक से टक्कर, सात घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

भभुआ कैमूर। मंगलवार को कैमूर जिले के  रामगढ़ -बक्सर पथ स्थित बंदीपुर पेट्रोल पंप के समीप मां मुंडेश्वरी मंदिर व तुतला भवानी दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओ की ऑटो में ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार चार वर्षीय मासूम सहित सात श्रद्धालु जख्मी हो गए।
 स्थानीय लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार किया गया। तीन श्रद्धालुओं को स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव निवासी विजय बहादुर चौधरी के पुत्री 14 वर्षीय नैना कुमारी, रामाशंकर चौधरी के पत्नी कलावती देवी, धनजी चौधरी के चार वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, राम जी चौधरी के सात वर्षीय पुत्र खेसारी लाल, रामाशंकर चौधरी का पुत्र अविनाश कुमार,राम जी चौधरी के पुत्री खुशबू कुमारी व राम बहादुर चौधरी के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु मंगलवार की सुबह अपने गांव से ऑटो रिजर्व कर कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर व रोहतास में स्थित मां तुतला भवानी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच रामगढ़ बंदीपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक से ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो  में सवार सभी आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

रामगढ़ रेफरल अस्पताल के डॉक्टर कुमार रविशंकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्चे सहित सात श्रद्धालु घायल है। जिसमे तीन श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी का प्राथमिक उपचार किया गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top