Bhabhua Kaimur। घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इसमें एक 35 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को बचाने गए पति भी झुलस गया। दोनों झुलसे पति पत्नी को आन फानन में मुहल्ले के लोगों द्वारा मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के रेफर कर दिया। घटना कैमूर जिले के मोहनिया शहर के वार्ड नं 5 का है।
मिली जानकारी के अनुसार, झुलसा पति जीवन शर्मा और झुलसी महिला 35 वर्षीय पत्नी सीमा देवी बताई जाती है। घटना के संबंध में वार्ड नंबर 5 के रहने वाले पंकज चौधरी ने बताया कि जीवन शर्मा और उनकी पत्नी दोनों घर पर थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थी।
इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें उनकी पत्नी आग के लपटों में आ गई। पत्नी को बचाने के दौरान पति भी झुलस गए। आनन-फानन में हम लोग दोनों पति-पत्नी को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज हो रहा है।
मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से पति पत्नी दोनों झुलस गए हैं। महिला थोड़ी ज्यादा झुलसी है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
