कैमूर पुलिस ने पीछा कर DCM ट्रक से ₹30 लाख का शराब किया जब्त,चालक गिरफ्तारयूपी से बिहार में ऐसे भेजा जा रहा था शराब

डीसीएम ट्रक अंदर से खाली, छज्जे के ऊपर से निकला इतना शराब की पुलिस हो गई हैरान

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भभुआ शहर के हवाई अड्डा के पास से मधनिषेध विभाग बिहार पटना के सूचना पर कैमूर पुलिस ने यूपी से बिहार में डीसीएम ट्रक सप्लाई के लिए भेजा जा रहा भारी मात्रा में बरामद किया है। डीसीएम ट्रक से ऐसी तकनीक से शराब भेजा जा रहा था। कोई पकड़ ही नहीं पाता इसमें शराब है। गजब की तकनीक अपनाई गई थी। 
ट्रक तो एक दम खाली लेकिन उसके ऊपर छज्जे में तहखाना बनाकर शराब की पेटियां रखी हुई थी। जिसमें कुल 258 कार्टून में 2274 लीटर शराब बरामद हुआ। जिसकी बाजार में लगभग 30 लाख रुपए बताई जाती है।चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त किया गया है।
इसकी जानकारी डीएसपी शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजातालाब के पास होटल से डीसीएम ट्रक से शराब लाया जा रहा था। बुधवार की रात्रि करीब 2 बजे के भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक से ट्रक गुजरी। उसके पहले ही कैमूर पुलिस को मधनिषेध बिहार पटना के द्वारा सूचना प्राप्त हो गई थी। जिसके बाद भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। 

जिसमें अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी एसआई शशिभूषण कुमार विकास कुमार तथा थाना के सशस्त्र बल के साथ टीम बनाई गई एवं निगरानी एवं छापामारी हेतु लगाई गई। एक टाटा मैरून कलर का डीसीएम गाड़ी पर शराब जा रही है। जैसे ही पुलिस को शक हुआ तो जयप्रकाश चोक से गाड़ी को पीछा करने लगी। गाड़ी को पीछा करते-करते भभुआ के हवाई अड्डा के पास रुकवाया गया। 

चालक हिरासत में पूछताछ किया गया। चालक उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगौली गांव निवासी रामदुलार के पुत्र अजय कुमार बताया गया। जहां तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर कुछ नहीं खाली था।लेकिन ऊपर छज्जे में छुपा कर रखे गए 258 कार्टन, 2274 लीटर शराब बताया गया है। जिसकी बाजार में 30 लाख रूपये बताई जाती है। चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top