रामपुर कैमूर। भारत के गौरवशाली सभ्यता संस्कृति, इतिहास और सर्वलोक कल्याणकारी शासन एवं लोकतंत्र का प्रतीक भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का बेलांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुहैल अहमद द्वारा झंडोत्तोलन मंच के बगल में सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय महाप्रबंधक डॉ आर०पी० मौर्य , सिद्धनाथ मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार, मनोज कुमार मौर्य( सो० मी०को० बिहार ) की उपस्थिति में स्थापित कर गुरुवार को अनावरण किया गया।
वही सम्राट अशोक क्लब के वक्ताओं ने कहा कि एक समय था जो पूरे भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों में विश्व विजय सम्राट अशोक स्तंभ को स्थापित किया गया था। तब भारत विश्वगुरु एवं विश्वविजय हुआ करता था । भारत को पुनः विश्वगुरु एवं विश्वविजयी का ताज वापस लेना है तो उन्हें भारत में प्रशासनिक एवं सरकारी संस्थानों ने पुनःभारत के लोकतंत्र का प्रतीक अशोक स्तंभ का पुनः स्थापना करने की जरूरत है।
जिसका व्यवस्था डॉ मृत्युंजय मौर्य एवं दिनेश सिंह के द्वारा किया गया । इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष बेलाव शिव जी सिंह, लाल बहादुर सिंह,मनोज सिंह, अखिलेश मौर्य ,शशिकांत सिंह, मोहम्मद यूसुफ मियां उर्फ जिलानी जी ,वीरेंद्र शंकर सिंह, फुलकुमारी बौद्ध , अनिल कुमार, चंद्रमा पाल ,रामदेव पासवान, डॉ अजय मौर्य ,
बचनू सिंह ,राम आशीष शर्मा, कृष्णा पासवान, राजेश सिंह सुरेश राम ,अरुण सिंह ,राजेश कुमार, प्रेम शर्मा, अखिलेश मौर्य उर्फ छेदी सिंह, राजेश कुमार, मदन सिंह ,कमला सिंह ,मुन्ना पटेल ,संजय सिंह कई लोग उपस्थित हुए रहे।

