बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत, एक गंभीर घायल,शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया के समीप हाटा पथ पर बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान यूपी के गाजीपुर जिला के देवल गांव का 32 वर्षीय रवि विश्वकर्मा, घायल की पहचान गाजीपुर जिला का नगसर गांव का 35 वर्षीय भरत शर्मा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति चैनपुर अंतर्गत अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह से शिरकत करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। तभी यह हादसा मरहिया के समीप हाटा पथ पर हुआ। 

बताया जाता है कि जिस वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारा। उसी वाहन के चालक द्वारा दोनों व्यक्तियों को दुर्गावती बाजार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में छोड़कर फरार हो गया। हालांकि एक व्यक्ति की स्पॉट डेथ हो गई थी। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।

 जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top