कैमूर में 51 पुड़िया हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार,दूसरा फरार, ₹7100 और मोबाइल बरामद

 
Kaimur। कैमूर जिले के मोहनिया शहर से 51 पुड़िया हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया। वही दूसरा आरोपी फरार हो गया। मोहनिया पुलिस ने यह कार्रवाई मोहनिया शहर के वार्ड 6 मे गुप्त सुचना के आधार पर की है। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 51 पुड़िया हेरोइन बरामद किया। वही दूसरा आरोपी फरार हो गया। 

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाईल और 7100 सौ रुपया नगद भी बरामद किया है। मोहनिया पुलिस का हाथो पकड़ाया आरोपी की पहचान मोहनिया शहर वार्ड 6 निवासी शाहबाज राइन के पुत्र आसिफ राइन के रूप में हुई है।

 इसकी जानकारी मोहनिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने दी। उन्होंने ने बताया कि मोहनिया  निवासी चिरकुट चौधरी के पुत्र रवि चौधरी फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई करने के टीम का गठन किया गया था। 

51 पुड़िया में 48.95 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। जिसके साथ ही एक मोबाईल और 7100 सौ नगद रुपया भी बरामद हुआ है। पकड़े गए और फरार आरोपी दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top