रंगदारी मामले में जेल में बंद शिवम को रिमांड पर लेगी छत्तीसगढ़ पुलिस, थाने पहुंच दी जानकारी, किन मामले में है फरार

रामपुर,कैमूर। गुरुवार को रामपुर प्रखंड के बेलाव थाने छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस ने बेलाव थाने की पुलिस से मॉल संचालक से रंगदारी और जान से मारने की धमकी मामले में जेल में बंद शिवम सिंह के बारे में जानकारी प्राप्त की। मिली जानकारी के मुताबिक,छतीसगढ़ के रायगढ जिला क्षेत्र से एक ट्रक से लोहा चोरी कर बेचकर फरार हुए आरोपी शिवम को पूछ ताछ के लिए कोर्ट के निर्देश पर रिमांड पर लेगी।

एक ट्रक लोहे का पाइप बेच दिया था
 रिमांड पर लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी। आरोपी फरारी के दौरान कहा कहां रहा और इसको भागने में किसने मदद की समेत कई बिन्दुओं पर पूछताछ पुलिस द्वारा की जाएगी। इस प्रकार से इससे सम्बंधित कई सुराग मिल सकते हैं।  छतीसगढ़ प्रदेश के रायगढ जिला क्षेत्र पुजीपथरा थाने के सहायक दरोगा विजय कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी पर वर्ष 2022 में एक ट्रक लोहा के पाईप लेकर बेच देने का मुकदमा दर्ज है। तब से वह फरार चल रहा था। 

ड्राइवर को बीच रास्ते में उतार दिया
जिसके अनुसधान में ट्रक चालक सतेन्द्र शर्मा को लेकर बेलांव थाने आया हूं। यहां आने के बाद पता चला की आरोपी शिवम सिंह को बेलांव थाने की पुलिस रंगदारी मांगने के मामले में गत शनिवार को गिरफ्तार कर सभी कानूनी प्रक्रिया पूर कर रविवार को जेल भेज दिया। इस सम्बंध में पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ कोर्ट के निर्देश पर आरोपी को रिमांड पर लेगी। ट्रक चालक सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि मै ट्रक पर पाईप लेकर छतीसगढ़ से गोरखपुर तक आया। इसके बाद मुझे ट्रक से उतार दिया गया। इसके बाद किसी चालक के जिम्मे लगा दिया गया। 'इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।

5 मुकदमा है दर्ज 
पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद शिवम पर प्रदेश में पहले से 5 मुकदमा दर्ज है। जिसमें रोहतास जिला क्षेत्र चेनारी थाने में दो, शिवसागर थाने में एक, कोचस थाने में एक कैमूर जिला के भभुआ थाने में एक व बेलांव थाने में एक इन सभी को मिला कर 5 मुकदमा दर्ज है। जिसमें छिनैती, लुट, चार सौ बिसी व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है।जबकि छत्तीसगढ़ में एक ट्रक को गायब कर पाईप बेचना का मुकदमा दर्ज है। 

रंगदारी को लेकर 6 मुकदमा दर्ज
जिसको लेकर शिवम पर 6 मुकदमा दर्ज है। इसको लेकर दोनों प्रदेश के सम्बंधित थाने की पुलिस शिवम को गिरफ्तार करने के लिए खाक छान रही थी। लेकिन, कोई पता नहीं होने के के कारण गिरफ्तार नहीं हो रहा था। बेलांव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि विगत शनिवार को बेलांव श्री हरि मॉल संचालक से रंगदारी मांगनेकी खबर मिलते ही घटना स्थल की ओर पुलिस बल के साथ रवाना हुआ। वहां से वह भाग निकला था। 

सूत्रों से जानकारी मिली की बेलांव में छुपा है। जिसके सुचना पर शिवम व एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिसका सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को जेल भेज दिया गया। छतीसगढ से आईं पुलिस दल में -प्रधान आरक्षी अमित तिरकी, राजेश बंजर व नरेश रजक थे।

 साथी के मोबाईल पर काल नहीं करता था शिवम
थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम एक सातिर बदमाश है। वह कभी भी अपने किसी साथी से मोबाईल पर काल कर के बात नहीं करता था। जब भी बात करता था तो वाट्शप के माध्यम से करता था। कभी काल भी करता था तो किसी दूसरे के मोबाईल से कनेक्ट कर के करता था। इस स्थिती में जब पुलिस जांच पडताल करती थी तो दूसरे व्यक्ति का नाम आता था। इस स्थिती में पुलिस शिवम के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही थी। संयोग अच्छा था कि उस दिन गिरफ्तार हो गया। अन्यथा वह फरार ही रहता।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top