कैमूर : मारपीट और हत्या हत्या के प्रयास का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी करते हुए शिवपुर गांव से मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। करमचट थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शिवपुर गांव का सीताराम पासवान का पुत्र राजेश पासवान बताया जाता है। जिसे पुलिस ने छापेमारी के उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। 

दो पक्षों में बच्चों को लेकर एक महीना पहले विवाद में मारपीट हुआ था। बच्चों के विवाद में मारपीट महिलाओ में हुआ था।फिर आदमी में हुआ। उसी विवाद में मारपीट और हत्या के प्रयास में दूसरे पक्ष ने राजेश पासवान सहित चार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें राजेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top