कैमूर और रोहतास के है चारों लुटेरे
भभुआ कैमूर। कैमूर पुलिस ने कुदरा और मोहनिया थाना क्षेत्र में हुए चार लूटकांड मामले में लुटेरे गैंग के चार अपराधियो को गिरफ्तार कर उद्भेदन किया है। ये चारों लुटेरे एक ही गैंग के थे। जिन्होंने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इन लुटेरे के पास से 2 बाइक, घटना में प्रयुक्त 2 देसी कट्टा, 5 मोबाइल,और 1500 रुपया पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी रोहतास और कैमूर जिले के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।
मोबाईल सर्विलांस पर पकड़े गए लुटेरे
एसपी ने बताया कि 27 अप्रैल से 12 जून के बीच कुदरा और मोहनिया थाना क्षेत्र में लुटेरे द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसमें कुदरा थाना क्षेत्र में तीन और मोहनिया थाना क्षेत्र में एक लूटकांड हुई थी।
इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल 4 लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है।

लूटकांड का खुलासा करते हुए एसपी ने क्या कहा देखिए पूरा वीडियो
कैमूर का एक, रोहतास के तीन अपराधी
गिरफ्तार लुटेरे कुदरा का रोहित कुमार, रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र खरैया गांव का विजेंद्र यादव, रोहतास के पखनारी गांव का नितेश यादव और कन्हैया यादव बताया जाता है। जिसमें विजेंद्र यादव पर रोहतास और कैमूर में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये लोग पहले भी जेल भी जा चुके हैं। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
पहली घटना- 27 अप्रैल को मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा मिक्सर प्लांट के पास हथियार दिखाकर ट्रक चालक से 4 हजार रुपए और सोने का चेन छीन लिया गया था। मोहनिया थाना में मामला दर्ज किया गया था।
दूसरा घटना- कुदरा थाना क्षेत्र लालपुर ओवरब्रिज के पास 22 मई की रात करीब 12 बजे बाइक सवार कैमरा मैन बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हथियार का भय दिखाकर लुटेरो ने कैमरा, नगद, मोबाईल, एटीएम कार्ड, बाइक को लूट लिया था।
तीसरा घटना- कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव में 28 मई को डीजे वाले पिकअप चालक के साथ लूट हुई थी। जिसमें 4 मोबाइल और डीजे मशीन अपराधी ले भागे थे।
चौथा घटना- 12 जून को 12 बजे रात्रि में कुदरा क्षेत्र के डिहरा नदी पुल के पास दो बाइक सवार लुटेरे ने एक व्यक्ति से मारपीट कर 10 हजार रुपए छीन लिया था।