दिल्ली भागने के दौरान अपहृता बरामद, पुलिस को प्रेमी चकमा देकर फरार, शादी की नियत से किया था अपहरण

पुलिस ने कोर्ट में अपहृता का 164 का बयान कराया दर्ज, ससुराल को सौंपा गया

 रामपुर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के धवपोखर गांव से प्रेम प्रसंग में शादी के नीयत से अपहरण की गई अपहृता को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सबार बस स्टैंड से सकुशल मंगलवार को बरामद कर लिया है। जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपी प्रेमी फरार हो गया। अपहृता को लेकर प्रेमी दिल्ली भागने वाला था।

इसके पहले ही पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी करमचट  थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरामद की गई अपहृता का भभुआ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। अपहृता अपने को बालिक बताई है। कोर्ट में प्रेमी के शादी कर लिया है। अपहृता का कोर्ट ने बयान दर्ज करने के बाद ससुराल पक्ष को पुलिस को सौंपने का निर्देश दिया।

 जिसके बाद पुलिस ने अपहृता को ससुराल वालों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी 2023 को धवपोखर गांव की एक लड़की अपने घर से ऑनलाइन कार्य के लिए कुदरा गई थी। इस बीच देर शाम तक घर नहीं लौटी। लड़की की मां कुदरा में रहती थी।

 जिसके बाद लड़की के दादा रामाकांत पाठक द्वारा थाने में आवेदन दिया गया कि उनकी पोती को प्रेम प्रसंग में शादी की नियत से बहला-फुसलाकर गांव के ही गुरुचरण कहार का पुत्र चितरंजन कहार द्वारा अपहरण कर लिया गया है। थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 5 महीने में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुबह में सबार गांव के बस स्टैंड से अपहृता को बरामद किया गया। जबकि प्रेमी चकमा देकर भाग निकला। पुलिस द्वारा पूछताछ में अपहृता ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भागने वाली थी।

 उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अपहृता को ससुराल वालों को सौंप दिया है। अब आरोपी प्रेमी जेल नहीं जायेगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top