Pahal Tak News Kaimur। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां मुंडेश्वरी धाम से शादी समारोह से लौट रहे पति पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना चैनपुर के बिडी गांव के पास की है। मृतक पति पत्नी चांद गांव निवासी नारायण हजाम एंव उसकी पत्नी कृष्णावती देवी बताई जाती है। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि सभी लोग मुंडेश्वरी मंदिर में चांद गांव निवासी हरिवंश यादव के बेटी के शादी समारोह में गए हुए थे। जहाँ शादी समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग मैजिक वाहन से अपने गांव चांद आ रहे थे।तभी बीडी गांव के पास मैजिक और ट्रैक्टर की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जहाँ स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और चैनपुर पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया।
जहाँ से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पति पत्नी सहित 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। भभुआ आने के दौरान बीच रास्ते में पति पत्नी की मौत हो गई। भभुआ सदर अस्पताल के चिकित्सक ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। वहीं घायल एक महिला चैनपुर निवासी बादामी देवी का इलाज चल रहा है। बाकी कई घायलों का चैनपुर में इलाज चल रहा है।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा का मांग किया गया है।
