सीओ के उपस्थित नहीं होने से कई समस्याएं रह गई पेंडिंग
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। मंगलवार को कैमूर जिले रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे 29 लोगों ने आवेदन देकर और मौखिक रूप से समस्याएं बताई। जिसके बाद विधायक भरत बिंद ने संबंधित पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए उसके समाधान का निर्देश दिया। लेकिन सीओ के उपस्थित नहीं रहने से कई मामले पेंडिंग में रह गए।
विधायक ने सीओ को फोन से दी थी सूचना
जनता दरबार के शुरुआत में ही विधायक ने बीडीओ, सीओ, राजस्व अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी से वार्ता के दौरान कहा कि मैंने सीओ को दो दिन पहले से ही फोन कर जनता दरबार लगाने की जानकारी दी थी। लेकिन फिर भी वह उपस्थित नहीं हुई। ऐसे कैसे काम चलेगा। बोल रही गाड़ी खराब हो गया है तो दूसरा गाड़ी से आना चाहिए सीओ के लिए गाड़ी कौन सी बड़ी समस्या है। जनता दरबार में रामपुर प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव, बीपीआरओ दिव्य शक्ति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद, राजस्व कर्मचारी,प्रधान लिपिक उपस्थित रहे।
दिव्यांग ने ट्राईसाइकिल नहीं मिलने की शिकायत
जहां जनता दरबार में पहला मामला तेनूआ गांव के दिव्यांग शिक्षक कामेश्वर राम ने विधायक को आवेदन देते हुए कहा कि 2020 से ट्राई साइकिल के आवेदन देने के बाद भी नहीं मिला। इस बार तो मोटर चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था फिर भी नहीं मिला। जिसके कारण आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर विधायक ने कहा कि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा।
विस्थापित परिवार को नहीं मिला खेती योग्य भूमि
विस्थापित अदमापुर गांव के बसंत सिंह द्वारा विधायक को आवेदन दिया गया कि दुर्गावती जलाशय निर्माण में करमचट गांव के लोगों को विस्थापित कर अदमापुर और इब्राहिमपुर गांव में बसाया गया। सरकार द्वारा आज तक खेती योग्य एक एकड़ भूमि और बासगित जमीन 12.5 डिसमिल नहीं दिया गया है। जबकि सीओ द्वारा डीएम को बताया गया है कि सभी को जमीन दे दिया गया है। इस पर विधायक ने कहा सीओ से बात किया जायेगा आखिर ऐसा क्यों किया गया। जिला प्रशासन से भी जानकारी ली जाएगी।
लाल कार्ड का जमीन नहीं हुआ दखल और मापी
तेनूआ गांव के सम्मुख राम द्वारा कुडारी पंचायत के कई गांव के 52 लोगों को लाल कार्ड की जमीन मिलने के बाद भी दखल और मापी नहीं होने का समस्या उठाया। जिस पर विधायक ने राजस्व कर्मचारी को देखने और जल्द से जल्द मापी करा कर दखल दिलाने का निर्देश दिया।
विधायक ने लगाया फोन
भीतरीबांध गांव के दो वार्ड में पीएचईडी के संवेदक द्वारा नल जल लगाने के लिए जेसीबी से सड़क को तोड़ कर छोड़ दिया गया बनाया नहीं गया। जलजमाव की समस्या होने की शिकायत प्रमुख द्वारा कही गई। जिस पर तुरंत विधायक ने फोन पीएचईडी के पदाधिकारी को फोन कर समस्या बताते हुए जल्द समाधान कराने के लिए कहा।
दो दर्जन से अधिक मामला आया
इस प्रकार जनता दरबार में चमरियाव गांव की बिगनी कुंवर द्वारा पारिवारिक लाभ नहीं मिलने,मनरेगा से आवास निर्माण के बाद मजदूरी नहीं मिलने, कुड़ारी में नल जल से पानी नहीं मिलने,जलालपुर में पीएचईडी का नल जल चालू नहीं, राशन कार्ड नहीं बनने, डीलर द्वारा राशन में कटौती और पूरा पैसा लेने, रामपुर प्रखंड मुख्यालय में पीएचईडी और बिजली विभाग के जेई और कर्मियो द्वारा समस्या नहीं सुनने सहित कई प्रकार की समस्याओं को सुनाया।
30 जून को लगेगा दूसरा जनता दरबार
जिस पर विधायक ने कहा कि संबंधित पदाधिकारी और कर्मी को निर्देश दिया जाता है जो समस्या है, उसका समाधान कराया जाए। यह पहला जनता दरबार और दूसरा जनता दरबार 30 जून को लगाया जायेगा। हर महीने में 10,20 और 30 तारीख को जनता दरबार लगेगा। अब जनता दरबार में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और जिन विभाग का समस्या रहेगा उस विभाग के पदाधिकारी जवाब देंगे और समाधान करेंगे।
