भभुआ में DPRC का पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने किया उद्धघाटन, 4.24 करोड़ से बने बिल्डिंग को बता दिया 425 करोड़

Kaimur। कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ में 4.24 करोड़ की लागत से बना जिला पंचायत संसाधन केंद्र यानी DPRC का बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने फीता काट कर गुरुवार को उद्धघाटन किया। जहाँ मौके पर जिला परिषद के सदस्य एंव संबंधित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने मीडिया से बातचीत के दौरान 4.24 करोड़ की लागत से बने DPRC को 425 करोड़ की लागत बता दिया और कहा कि मेरे द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यह एक ट्रेनिंग सेंटर है। जो आने वाले समय में और भी सुविधा यहाँ उपलब्ध कराया जाएगा और यहाँ ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि बच्चों को जो ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब वह यहीं से ऑनलाइन की परीक्षा दे सकते हैं। क्योंकि अब उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं होगा। इसके साथ ही इसमें और भी उपलब्धियों को लेकर बात किया जा रहा है। आने वाले कुछ ही समय से यहाँ और भी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर जिला में एक पंचायत संसाधन केंद्र को विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी ब्लॉक में भी पंचायत समिति श्रम संसाधन केंद्र बनवाया जाएगा। ताकि पंचायत के लोग भी अपना काम वहाँ से कर सकें। इसके बाद उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा कराया जा रहा कार्यों का अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा किया। वहीं पाए गए कमियों को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश भी दिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top