कैमूर : ट्रैक्टर को रोककर चालक से मोबाइल और 5 हजार की छीनैती, दो गिरफ्तार, दो फरार

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र लालापुर मोड के पास ट्रैक्टर का रोक कर छिनैती कर रहे दो बदमाशो को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशो में हसनपुरा गांव के अरविन्द कुमार यादव व दूसरा भितरीबांध गांव के जितेन्द्र यादव बताया जाता है।

 जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। छीनैती मामले में  भगवानपुर थाना क्षेत्र नौगढ़ गांव के ट्रैक्टर चालक डब्लू कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। 

थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि डब्लू कुमार का आवेदन के माध्यम से कहना है कि मैं अपने दो और साथी के साथ भितरीबांध गाँव की ओर से अपने गांव नौगढ शनिवार के रात्री समय लगभग 3 बजे ट्रैक्टर लेकर जा रहा था।

 इसी बीच दो अपाची बाइक से  दो दो युवक अचानक आकर मेरे ट्रैक्टर के आगे रोक कर लगा दिया। ट्रैक्टर रोकते ही छिनैती करने लगे। इन लोगों द्वारा मेरा मोबाईल व 5 हजार रूपये छिन लिया। मौका देखते ही अपने साथियों के सहयोग से उक्त दोनों को पकड़ लिया।

 जिसके बाद थाने को सुचना दिया गया। सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छिनैती करने वाले दोनों युवकों को पकड़ कर थाना लाया। रविवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top