कैमूर में मॉल संचालक से हर महीने ₹1 लाख की मांगी रंगदारी, वर्ना जान से गए, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक फरार

आरोपी का स्विफ्ट कार को पुलिस ने किया बरामद

एक तो कई जिलों और राज्यों में है आरोपी और जेल भी जा चुका है

 रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के  बेलाव भभुआ जाने वाले पथ के बेलाव स्थित श्री हरि मॉल में घुसकर  कार सवार तीन बदमाशों मॉल संचालक से एक लाख रुपये रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार को शाम में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार करते हुए रविवार को रामपुर पीएचसी मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया।
 जबकि जिस स्विफ्ट कार में सवार होकर रंगदारी मांगने बदमाश गए उस कार को भी पुलिस ने जप्त कर थाना लाया है। 

एक फरार हो गया 
बेलाव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो बदमाशो में एक चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव का नरेंद्र सिंह का पुत्र शिवम कुमार सिंह,दूसरा बेलाव गांव निवासी बाला सिंह का पुत्र राहुल कुमार है।जबकि तीसरा फरार आरोपी बदमाश बेलाव गांव का ही गोलू कुमार बताया जाता है।

शिवम का छठवा मामला 
  थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शिवम सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है। वह बिहार सहित अन्य राज्यो के कई मामले में जेल जा चुका है। शिवम का रंगदारी को लेकर यह छ्ठवा मामला है। आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।

एक लाख रुपए हर महीने रंगदारी दो
 उन्होंने बताया कि बेलाव स्थित श्री हरि मॉल संचालक और अकोढी गांव निवासी प्रियांशु सिंह ने रंगदारी मामले में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि शनिवार को करीब दोपहर साढ़े बारह बजे एक स्विफ्ट कार में सवार होकर शिवम सिंह पिता नरेंद्र सिंह व राहुल कुमार व गोलू कुमार दोनों पिता बाला सिंह तीन लोग मेरे मॉल में आए।शिवम सिंह आते ही मुझसे बोला कि अगर तुमको यहां मॉल संचालन करना है तो हर माह रंगदारी के तौर पर एक लाख रुपए देना होगा।

जान से मार देंगे
अगर नही दोगे तो हमलोग तुम्हे जान से गोली मारकर हत्या कर देंगे। साथ ही तुम्हरा दुकान यहां नही चलेगा। तभी  राहुल कुमार ने बोला कि एक लाख रुपए जुटाकर रखो शाम तक हमलोग फिर आएंगे। ऐसा कहते हुए सभी बाहर चले गए। तभी मैं पीछे से थाना पर फोन करते हुए पैदल ही थाना पर जाने लगा। तभी तीनो पीछे मुड़कर मेरे पास आने लगे। मैं अपने माल से 100 मीटर दूर चला गया था। तभी सभी ने पकड़कर गाली देते हुए बोला कि कहा जा रहे हो थाना की सूचना देने।

₹5500 और सोने के चेन छीना 
 इसी पर गोलू ने मेरे छाती पर एक मुक्का मारा और मैं वही बैठ गया। तभी राहुल कुमार बोला कि कितना पैसे लिए हुए मेरे पाकिट से 55 सौ रुपये निकाल लिए।शिवम कुमार ने मेरे गल्ले से सोने की सिकड़ी जिसका क़ीमत 75 हजार रुपये है, वह निकाल लिया। इसके बाद मैं शोर मचाना शुरू किया मेरा हल्ला सुनकर मेरे मॉल के स्टाफ व आस पड़ोस के लोग वहां पहुच गए। तब सभी ने समान लेकर बेलाव बाजार के तरफ भाग गए। इसके बाद मैं किसी के द्वारा फोन के माध्यम से थाना की सूचना दिया गया। 

आधे घंटे में गिरफ्तार
 सूचना पर नए थानाध्यक्ष ने बाजार से सड़क पर चारो तरफ पुलिस को भेज दिया। कार्यवाई में जुट गए। घटना के आधे घँटे बाद ही पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि एक भागने में सफल रहा।

 दो आरोपी बदमाशो को जेल भेजा गया
इस मामले में बेलाव थाना के नए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मॉल संचालक  रंगदारी मामले में दो बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक फरार है। स्विफ्ट कार बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार शिवम का आपराधिक इतिहास भी है। जो कई मामलों में कैमूर, रोहतास, औरगाबद के साथ बिहार अन्य जिला व अन्य राज्यो मे कई मामले दर्ज है। इसी आपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top