भभुआ पीएचसी में 12 और 13 को लगेगा दिव्यांग जांच शिविर, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडिआईडी कार्ड बनेगा

 में 12 जून से 7 जुलाई विभिन्न प्रखंडों में लगेगा कैंप

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 12 जून से लेकर 7 जुलाई तक 1 साल से लेकर 18 साल तक के दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता की जांच करते हुए दिव्यांगता प्रमाण पत्र और  यूडिआईडी कार्ड बनाने को लेकर दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। पहला दिव्यांग जांच शिविर भभुआ पीएचसी में 12 और 13 जून को 10 बजे से 4 बजे तक लगेगा।

जिसको लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पत्र पर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कैमूर द्वारा दिव्यांग जांच शिविर लगाने के लिए तिथि निर्धारित करते हुए पत्र जारी किया गया है। जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि भभुआ अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में 12 जून से 24 जून तक 10 बजे से 4 बजे तक यह दिव्यांग जांच शिविर लगेगा। 
जिसमें तीन डॉक्टर की टीम द्वारा 1 साल से 18 साल तक के दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता जांच सह मूल्यांकन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडिआईडी कार्ड निर्गत कराया जायेगा। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति कृष्णा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रविरंजन प्रकाश, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामाकांत प्रसाद शामिल है। 

वही मोहनिया अनुमंडल में 26 जून से 7 जुलाई तक यह कैंप विभिन्न प्रखंडों में लगेगा। मोहनियां अनुमंडल के दिव्यांग जांच शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रफीक अंसारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रमोद कुमार , नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामाकांत प्रसाद द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच किया जायेगा। वही मानसिक दिव्यांग बच्चे और लोगों का हर गुरुवार को भभुआ सदर अस्पताल में दिव्यांगता जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top