रामपुर,कैमूर। रविवार की रात में रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र करिगाई गांव के जितेन्द्र सिंह के घर में अज्ञात चोरों द्वारा नगदी,आभूषण सहित लाखों रुपए की चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोर घर में उत्तर भाग के दिवार के सहारे किसी तरह छत पर चढ़ कर आंगन में पहुंचे। इसके बाद एक घर के दरवाजा का ताला तोड़ कर नगदी,आभूषण की चोरी कर फरार हो गए।
जिस घर में चोरी हुई उसके बगल वाले कमरा में मां बेटी सोई हुई थी। जिसका तनिक भी भनक नहीं लगा। घर में चोर कब आये पता नहीं चला। लेकिन, जाते वक्त लोगों ने रात्री के लगभग 12.30 बजे तीन लोगों को समान ले जाते देखा गया। ऐसा देखकर ग्रामीणों द्वारा हल्ला किए जाने के बाद घटना स्थल पर परिजन पहुंचे।
तब तक चोर भाग निकले थे। पीड़िता विद्यावती देवी ने बताया कि जिस घर में आभूषण नगद राशि व किमती साड़ी रखी थी। उस घर के दरवाजा में ताला लगा था। बगल वाले कमरा में मां बेटी सोई हुई थी। पति जितेन्द्र सिंह भाड़े पर अपना पिकअप लेकर किसी समारोह में गए थे। घर में चोर कब आये मुझे तनिक भी जानकारी नहीं हुआ।
जब लोगों ने तो हल्ला किया तो जानकारी हुई। अज्ञात चारों ने सोना के अंगूठी, नथुनी, झुमका, चांदी के पायल, नगद 10 हजार रूपये सहीत किमती साड़ी व एलआईसी, पिकअप, बैंक का कागजात भी ले गए हैं। इन सभी का कीमत एक लाख रूपये बताया जाता है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
इस संबंध के बेलाव थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
