कैमूर : NH-2 पर ट्रक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत, पत्नी को ट्रेन पर चढ़ा पैदल जा रहा था घर

भभुआ कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप कॉलेज के पास नेशनल हाइवे दो पर एक तेज रफ्तार  ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लेकिन इस बीच घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक और खलासी को ट्रक से उतर कर भागने के दौरान वीडियो बना लिया।


फोटो... ट्रक छोड़कर भागता चालक, वीडियो वायरल

घटना के सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक भेरिया गांव का बलेसर राम बताया जाता है।

वहीं मृतक के पिता वंशी राम ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी को ट्रेन पर चढ़ा कर ससुराल पहुंचाकर पैदल ही घर वापस आ रहा था। इसी बीच ट्रक ने कुचल दिया है। 
फोटो... इसी ट्रक से युवक की मौत

मोहनिया की जिला पार्षद गीता पासी ने बताया पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है।। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सड़क पर लगातार एक हफ्ते में तीन से चार एक्सीडेंट की घटनाएं हुई है। जिला प्रशासन का ना तो ध्यान है, ना ही सरकार का इस पर ध्यान है। सिर्फ नाम का ही सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इस घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। 

मोहानिया थाना के एएसआई ने बताया कि ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया है। उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top