कैमूर में जीआरपी ने खोया हुआ ट्रॉली बैग सहित 1.5 लाख का सामान मालिक को लौटाया, पाकर हुए खुश

मोहनियां कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया जीआरपी ने करीब डेढ़ लाख का खोया हुआ सामान उसके मालिक को लौटा दिया। दरअसल, मोहनिया भभुआ रेलवे स्टेशन पर 19 जून को लावारिस हालत में एक बैग पड़ा था। जहां जीआरपी पुलिस के द्वारा उस बैग को उठा कर के थाना लाया गया और जीआरपी पुलिस के द्वारा खबरों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। जिससे वास्तविक मालिक का पता चले और खोए हुए व्यक्ति की सूचना मिल सके। 
इस संबंध में जीआरपी के थानाध्यक्ष ने बताया की प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बैग बंद हालत में मिला। जहां हम लोग उस बैंक को लावारिस हालत में देख उठाकर जीआरपी थाना लाया गया। इस बैग का जो मालिक हो उसको सुपुर्द किया जाए और उसको लाकर थाना में सुरक्षित रखा गया। गुरुवार को मालिक को सुपुर्द किया गया।


खोया हुआ सामान पाकर खुश हुए सुमन कुमार ठाकुर ने बताया के 19 जून को भभुआ मोहनिया से संबलपुर जा रहे थे की गाड़ी आते ही हम लोग बैठ गए और समान प्लेटफार्म नंबर 3 स्टेशन पर ही छूट गया। हम सब 2 अलग-अलग बोगियों में बैठ गए। रास्ते में गढ़वा जाने के क्रम में याद आया कि मेरा सामान 75000 नगद और सोना, गहना कपड़ा का बैग छूट गया है।
 जैसे ही मुझे पता चला तो बहुत चिंता हुआ और अपने भाई को इस विषय में थाना को सूचना करने के लिए बोला। जहां मेरा भाई ने भभुआ रेलवे थाना को  सूचना देन के लिए आया तो भाई को इस बैग थाना में सुरक्षित रखने की बात बताई गई। जहां सुमन कुमार ठाकुर ने आ करके अपना सब सामान सुरक्षित प्राप्त किया। 

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top