कैमूर: ट्रांसफर के एक महीने बाद भी बैंक मैनेजर का नहीं हुआ पोस्टिंग,उपभोक्ताओं के कई कार्य हो रहे काम

 रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सबार के शाखा प्रबंधक गौरीशंकर नंदन का लगभग एक महीने पहले भभुआ दक्षिण बिहार ग्रामीण  बैंक में ट्रांसफर कर भेज दिया गया। लेकिन उनके बदले में एक महीने में भी शाखा प्रबधंक के रूप ने किसी ने योगदान नहीं किया। जिसके कारण बैंक संबंधित कई कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसमें नया खाता खोलने,सरकारी योजनाओं का लेनदेन, जीविका समूह की निकासी और ट्रांसफर सहित कई काम नहीं हो रहा है। 

बैंक के कैशियर दिनेश कुमार ने बताया कि विगत 23 मई को शाखा प्रबंधक का ट्रांसफर हुआ है। दूसरे शाखा प्रबंधक का योगदान नहीं हुआ है। जमा निकासी हो रहा है। बाकी सभी काम प्रभावित है। आरटीजीएस, नेफ्ट, नया खाता खोलने, 50 हजार एक लाख जैसे हेवी अमाउंट की निकासी का नहीं हो रहा है। शाखा प्रबंधक के नहीं से काफी परेशानी है।

जीविका की बैंक से जुड़ी बैंक मित्रा सीता देवी ने बताया कि जीविका की समूह की निकासी,नेफ्ट, चेक क्लियर सहित कई काम शाखा प्रबंधक के अभाव में नहीं हो रहा है। जिसके कारण जीविका समूह की महिलाओ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विभाग को भी शाखा प्रबंधक भेजने के लिए सूचना दिया गया। लेकिन कोई पहल नहीं हुआ। कब तक शाखा प्रबंधक आयेंगे कोई जानकारी नहीं मिल रहा है।

पसाई गांव से पहुंची जीविका समूह की कोषाध्यक्ष वियो गीता देवी ने बताया कि बैंक मैनेजर के नहीं रहने से चेक नहीं मिल पाया है। समूह की कई काम नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में भभुआ आरएम ने बताया कि उक्त बैंक में शाखा प्रबंधक का पोस्टिंग हो गया है। उनका तबीयत खराब हो गया है। जल्द ही तबीयत ठीक हो जाएंगे तो योगदान कर लेंगे।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top