भभुआ कैमूर। कैमूर में गुरुवार की रात में वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले 3 लोगों को मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नगर पंचायत मोहनिया की रसीद और वसूली के रुपए जब्त हुए हैं। मामला मोहनियां नगर पंचायत का है। जहां नगर पंचायत के टैक्स के नाम पर बाहरी वाहनों से अवैध उगाही किया जा रहा था। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
मुख्य पार्षद पर 2 लाख लेने का आरोप
मोहनिया थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली का गिरफ्तार युवक मनोज चौधरी ने नगर पंचायत मोहनिया के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम द्वारा 2 लाख रुपए लेकर 15 दिनों के लिए सैरात वसूली के लिए उगाही करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद वसूली किया जा रहा था तभी न पैसा निकलेगा।

मुझे जानकारी नहीं अवैध वसूली की
वहीं, इस मामले में मोहनिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम ने बताया कि कौन वसूली कर रहा है हम नहीं जानते हैं। हमारे विरोधी लोग हमारे खिलाफ कुछ भी बोलते रहते हैं, मैं ध्यान नहीं देता। अगर कोई गलत काम करेगा तो प्रशासन कार्रवाई करेगा ही। जो भी वसूली होती है वह नगर पंचायत के विभाग में जमा होता है। उससे मुझे कोई मतलब नहीं होता है।
शो कॉज होगा -ईओ
मोहनिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत में जयप्रकाश पांडेय कर्मी है। जिनके द्वारा सैरात की वसूली कराई जाती है। लेकिन पता चला है कि मोहनिया पुलिस ने बाहरी वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हमारे कर्मी नहीं हैं। इन सारे बिंदुओं पर अपने विभाग के लोगों से स्पष्टीकरण किया जाएगा। कैसे कोई अवैध वसूली कर रहा था। जानकारी ही नहीं मिला।