भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई है। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के छोटका कटरा कला गांव का है। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर लाइन बनाने के दौरान करंट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
बिजली विभाग ने लाइनमैन का बताया कमी
मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक की पहचान छोटका कटरा कला गांव के श्री भगवान यादव का पुत्र बालवीर यादव बताया जाता है। जो अपने गांव के बिजली खराब होने पर रामगढ़ पावर हाउस को फोन कर लाइनमैन भेजकर बनवाने के लिए कहा। इस पर बिजली विभाग ने लाइनमैन की कमी बताया और आप मिस्त्री है तो बना दीजिए।
शट डाउन लेकर बना रहा था लाइन
जिसके बाद मृतक द्वारा रामगढ़ पावर हाउस से शटडाउन लेकर बिजली बनाने का काम शुरू किया गया और ट्रांसफॉर्म के दो फ्यूज जोड़ दिए गए जबकि तीसरा फ्यूज जोड़ने के दौरान लिए बिना किसी सूचना के रामगढ़ पावर हाउस के द्वारा शटडाउन उठा दिया गया। जिससे ट्रांसफॉर्म में करंट आ गया और बालवीर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है और कोहराम मच गया। बिजली विभाग की लापरवाही से मौत होने पर लोगों में आक्रोश है।सूचना पर पहुंची मोहनिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।
कार्रवाई का किया मांग
परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कि जब बालवीर यादव के द्वारा लाइन बनाने के लिए शटडाउन लिया गया था तो बिना किसी सूचना के कैसे पावर हाउस से शटडाउन को उठा दिया गया। जो कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ी लापरवाही है और हम लोग प्रशासन से मांग करते हैं कि जो भी इसमें दोषी है। उस पर जल्द से जल्द कार्रवाई किया जाए। परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग किया गया है।
