दानापुर से RJD विधायक है रीतलाल यादव
Ramcharitmanas Controversy। Patna। एक बार फिर से बिहार में रामचरित मानस पर विवाद घमासान शुरू हो गया है। यह विवाद राजद के एक विधायक के द्वारा दिए गए अजब बयान से शुरू होता दिख रहा है। दरअसल, यह बयान पटना में दानापुर से राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दिया है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ बोलते हुए दावा किया कि जो रामचरितमानस है वह मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी। जिसके बाद रामचरितमानस पर दिए गए बयानों पर राजनीति शुरू हो गया।
अलग अलग पार्टी के नेताओं के बयान भी आना शुरू हो गया है। आपको बता दें,विवादित बयान देने वाले रीतलाल यादव पटना के दानापुर विधानसभा राजद के विधायक हैं। इनकी गिनती राजद के बाहुबली नेताओं में भी की जाती है। वही इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरितमानस पर विवादित देते हुए सवाल उठाया था। काफी दिनों तक राजनीति बयानबाजी होती रही। यहां तक उन्होंने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बोल दिया था।
रीतलाल यादव का विवादित बयान
पटना में विधायक रीतलाल यादव शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ हमला बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा कि 'अगर भाजपा इतनी ही हिंदुत्ववादी है तो उसे अपनी पार्टी से सारे मुसलमानों को निकाल देना चाहिए। हिंदू के नाम पर एक दूसरे को लड़ा रहे हैं। एक समय आया था कि याद कीजिए, राम मंदिर-राम मंदिर करते थे। रामचरितमानस जो लिखा गया है वह तो आपको याद होगा कि एक मस्जिद में बैठकर लिखा गया था। इतिहास उठाकर देख लीजिए।

हिंदुत्व खतरे में नहीं था ?
उस वक्त हिंदुत्व खतरे में नहीं था ? जब भारत में 11 साल की मुसलमान की बेटी भागवत कथा की थी। टॉपर बन कर शील्ड जीती है। उस वक्त ये लोग कहां थे।उस समय इन लोगों ने एक मुस्लिम लड़की के भागवत कथा का प्रचार क्यों नहीं किया। हालांकि विधायक के इस बयान के बाद बिहार में रामचरितमानस पर एक बार फिर से सियासी घमासान शुरू हो गया है।