रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के राजा के अकोढी गांव में सोमवार की रात में भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर प्रमुख तिलेश्वर दुबे के घर से नगदी, आभूषण सहित लाखों रुपए के समान की चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा नेता द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार की रात में वह खेत पर बिछडा डालने के लिए गए थे। रात उनके घर में पत्नी थी।
इसकी सूचना मिली तो घर पहुंचा तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा घर का तीन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। एक घर में रखे गोदरेज का ताला टूटा था। उसमें रखे दो सोने का चेन,चार झुमका, चार महिला सोने का अंगूठी,एक हीरा और एक सोने का पुरुष अंगूठी,70420 रुपए नगद, कई आवश्यक कागजात की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई है। जिसकी अनुमानित मूल्य तीन लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है।
चोरों की आहत से मेरी पत्नी को भागते वक्त एक चोर को देखा जो पिला शर्ट पहना था। इसके बाद उसने हल्ला किया और जानकारी मिलने पर मैं भी घर पहुंचा। अपने स्तर से खोजबीन किया।लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाजपा नेता बताया कि अज्ञात चोर पीछे से छत पर चढ़े और घर में घुस कर चोरी की है। घटना की सूचना पर मंगलवार को सूचना के बाद बेलाव थाने की पुलिस ने पहुंच कर जांच किया।
खबर लिखे जाने तक इस संबंध में जानकारी के लिए थानाध्यक्ष विनय को फोन लगाया गया तो उन्होंने कहा वह एसडीएम साहब के साथ मीटिंग में है। बाद में बात करते है।
नए थानाध्यक्ष को चुनौती
रामपुर प्रखंड में बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद का ट्रांसफर होने के बाद नए थानाध्यक्ष के रूप में विनय कुमार ने योगदान किया है। नए थानाध्यक्ष को योगदान करने के बाद क्राइम की घटनाएं बढ़ने लगी है। योगदान के बाद ही क्राइम में बेलाव के मॉल संचालक से रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया। जिसमें गिरफ्तारी भी हुई। इसके एक दिन बाद करिगाई में नगदी,आभूषण और लाखों रुपए के समान चोरी की घटना हुई। दूसरा चोरी की घटना भी हो गई।
दूसरा चोरी की घटना अकोढी गांव में सोमवार की रात में भाजपा नेता और विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर प्रमुख तिलेश्वर दुबे के घर से नगदी,आभूषण सहित लाखों रुपए के समान की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों द्वारा नए थानाध्यक्ष को चुनौती दे दिया है। अब देखना यह होगा कि क्राइम को किस प्रकार नए थानाध्यक्ष द्वारा कंट्रोल किया जाता है और कब तक चोरी की घटना का उद्भेदन किया जाएगा।
