रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष नंदलाल राम का सोमवार की रात लगभग दो बजे निधन हो गए। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक,मृतक पूर्व पैक्स अध्यक्ष के बड़े बेटे रवि कुमार ने बताया कि पिछले साल नवंबर 2022 में ही उनके पिता को पैरालाईसिस ब्रेन हेमरेज हुआ था। बक्सर से इलाज चला तो कुछ हद तक ठीक हो गए। दो महीने से ठीक भी थे।
लेकिन सोमवार की शाम को अचानक बुखार आया देर रात के ज्यादा बुखार हो गया। जिसके बाद उन्हें चेनारी ले जाया। वहां से सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मंगलवार को अपने गांव सबार के दुर्गावती नदी पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष दो बार सबार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रह चुके है।
वह अपने पीछे पत्नी, चार बेटे और तीन बेटियों सहित पूरा परिवार छोड़ गए। पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन की सूचना पर अमाव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संजय राम, सबार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सहित कई पैक्स अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने घर पर पहुंच कर इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। ईश्वर से मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
